नवादा टुडे डेस्क
वारिसलीगंज को जाम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन के तेवर शख्त हो गए हैं। वारिसलीगंज बाजार में वन वे ट्रैफिक नियम का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। शुक्रवार को स नियम तोड़ने वाले वाहनों के मालिकों से आठ हजार जुर्माना वसूला गया। बता दें कि वारिसलीगंज क्षेत्र में हजारों की संख्या में ट्रैक्टर दिन भर वारिसलीगंज की सड़कों पर रैक प्वाइंट से आने वाले सामान के अलावा अनाज, बालू आदि की ढुलाई करते है। उपर से बजार में कोई स्टैंड न होने और अतिक्रमण के कारण दिनभर जाम लगते रहता है। वारिसलीगंज में आधा दर्जन बड़े बालू घाट है।
इसके अलावा कादिर गंज के बालू घाटों से सैकड़ों ट्रक बालू बेगूसराय लखीसराय शेखपुरा जमुई आदि शहरों की ओर जाते है। इससे हर समय बाजार की सड़कों पर जाम का माहौल रहता है। लंबे समय से मांग के बावजूद वारिसलीगंज में एक बस स्टैंड व टेंपो स्टैंड नहीं होना जाम का सबसे बड़ा कारण है। स्टैंड नहीं होने के कारण बस चालक बीच सड़क पर ही यात्रियों को चढ़ाने और उतारने का कार्य करते हैं। नतीजा सड़कों पर लंबा जाम लग जाता है। थाना चैक से लेकर रेलवे गुमटी तक प्रत्येक घंटा लगने वाला लंबी जाम का बड़ा कारण सड़क किनारे की दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर अपना सामान सड़क पर रख देने के साथ-साथ सब्जी व फल विक्रेताओं द्वारा जयप्रकाश चैक पर बीच सड़क पर ही दुकान या ठेला लगाकर बिक्री की जाती है।
छात्रों को ज्यादा परेशानी
बाजार की सड़कों पर हर समय लगने वाली लंबी जाम के कारण स्कूली बच्चों कोचिंग पढ़ने जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ रोगी को अस्पताल पहुंचने वाले एंबुलेंस जाम में फसते रहता है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि थाना चैक पर परमानेंट पुलिस की तैनाती की जाएगी। बताया कि तेज रफ्तार वाहन व नवालिक चालको की लाइसेंस आदि की जांच कर नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों से जुर्माना वसूला जाएगा।
पहले भारी वाहन पर लगी थी रोक
बता दें कि कुछ माह पहले वारिसलीगंज बाजार को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बाजार हो कर बड़े वाहनों के जाने आने पर रोक लगाई गई थी। इससे लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन मात्र कुछ दिन व्यवस्था रहने के बाद पुराने दिनों की भांति सड़कों पर वाहनों का आना-जाना शुरू हो गया। शुक्रवार को थाना चैक पर थाना प्रभारी पवन कुमार सहित पुलिस अधिकारियों की टीम के द्वारा वन वे का सख्ती से पालन कराते देखे गए। जिसमें नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। नियम तोड़ने वाले 4 वाहनों से आठ हजार का जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया।
तेज रफ्तार ट्रैक्टर के कारण सड़कों पर पैदल चलने में लगता है डर
वारिसलीगंज के सड़कों पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर व अन्य वाहन के साथ-साथ नवालिक चालक जो मोबाइल पर बात करते हुए तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाते तेज रफ्तार में ट्रैक्टर ले जाते आसानी से देखे जा सकते हैं। इन चालको के रवैया के कारण आम लोगों खासकर बच्चे वृद्ध महिलाओं को सड़क पर पैदल चलने में भी डर लगता है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर व अन्य वाहन के चालक के इस रवैया से हर समय कोचिंग जाने वाली छात्राओं को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
9 बजे सुबह से 9 बजे रात तक लागू होगा ट्रैफिक नियम।
वारिसलीगंज के रास्ते जाने वाले कमर्शियल वाहन को 9 बजे दिन से 9 बजे रात तक बाजार होकर आना जाना वर्जित कर दिया गया है। बता दें कि कुछ माह पहले प्रखंड वासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए यह ट्रैफिक नियम बनाया गया था। लेकिन मात्र कुछ दिनों तक नियम को सख्ती से लागू किया गया बाद में स्थिति जस की तस हो गई। बता दें कि कुछ दिनों में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा होने वाली है। नियम का पालन नहीं किया गया तो आम लोगों को सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाएगा।




















































































































