नवादा टुडे डेस्क
नवादा जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में भू-अर्जन विभाग की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से एनएच 82 नरहट, हिसुआ, मेसकौर, नारदीगंज फोर लेन परियोजना अन्तर्गत चार अंचलों में पड़ने वाले 32 मौजों के रैयतों को भुगतान से संबंधित मौजावार समीक्षा की गई।
उन्होंने निर्देष देते हुए कहा कि एनएच 82 में पड़ने वाले रैयतों का भुगतान शीघ्रताषीघ्र करने के लिए आवष्यक कदम उठाएं। उन्होंने कहा बाहर रहने वाले रैयतों, विवादित भूमि, जिनका बाउन्ड प्रस्तुत नहीं किये गए हैं, उन सभी रैयतों को नोटिस निर्गत करें तथा समुचित सुनवाई प्राधिकार में राषि जमा करने हेतु आदेष पारित करें।
संबंधित अंचलाधिकारी को एलपीसी अविलम्ब भेजने साथ ही कुछ प्लाॅट का भौतिक सत्यापन करने का निर्देष दिया गया। बैठक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी बिरेन्द्र प्रसाद, डीपीआरओ गुप्तेष्वर कुमार, संबंधित अंचलाधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।





















































































































