नवादा टुडे डेस्क
नवादा सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजाविगहा एक ऐसा विद्यालय है जिसकी खूबसूरती के आगे जिले के िनजी स्कूल भी नहीं टिक पाता है। लेकिन यह तभी संभव हाे सका है जब काम करने की इच्छाशक्ति हाे।
शिक्षक विनय प्रभाकर के परिश्रम का फल है कि जिले के हर स्कूल का एचएम अपने स्कूल को इसी तरह का बनाना चाहता है। बिना किसी अतिरिक्त संसाधन के महज सरकारी बजट में स्कूल का कायाकल्प इस तरह से किया गया है कि लोग स्कूल की सजावट को देखने जाते हैं और सेल्फी के साथ वापस लौटते हैं।
छोटे से कैम्प्स में ही कई तरह के सजावटी पौधे,तरह-तरह के फूल,आकर्षक पेंटिंग स्क्ूल की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। लेकिन इसे करने के िलए हाैसला चाहिए तभी समाज में व्याप्त अवधारणा काे ताेड़ा जा सकता है।




















































































































