नुक्कड़ नाटक और गीत संगीत के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों के विरूद्ध चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

0
944

नवादा टुडे डेस्क

जल जीवन हरियाली ,दहेज प्रथा, बाल विवाह शराब आदि सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए नुक्कड़ नाटक व क्षेत्रीय लोकगीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

19 जनवरी को इन सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध बनने वाली मानव श्रृंखला मे लोग बढ़-चढ़कर भाग ले व समाज में गहरी जड़ जमा चुकी इन सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेकने के लिए इनके दुष्प्रभावों के  बारे में लोगों को बताया जा रहा है। समाज पर पड़ रहे इसके असर को नाटक एवं गीत के माध्यम से लोगों के बीच तक पहुंचाया जा रहा है।

रविवार को प्रखंड क्षेत्र के बागी बगडीहा, हाजीपुर, मंजौर व दोसुत गांव में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा भेजे गए 12  सदस्यों का जत्था के द्वारा गांव-व टोले में पहुंचकर नुक्कड़ नाटक एवं लोकप्रिय लोक गीतों के माध्यम से इन सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने व 19 जनवरी को मानव श्रृंखला में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया जा रहा है।

जनसंपर्क विभाग के कला जत्था में राखी कुमारी, अविनाश कुमार, अनुपम कुमारी, गुड़िया कुमारी, मुरली मनोहर सिंह, हरदेव दास, मनीष कुमार आदि शामिल है। इस कला जत्था को प्रखंड साक्षरता समन्वयक चंद्रमौली शर्मा व के आरपी अनिल कुमार के द्वारा गांव पहुंचकर कार्यक्रम आयोजित करने में कला जत्था को सहयोग किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here