हाजीपुर जेल हत्याकांड के साइड इफेक्ट्स, नवादा जेल में सुबह 3 घंटे तक छापेमारी

0
918

नवादा टुडे डेस्क

हाजीपुर जेल हत्याकांड के साइड इफेक्ट्स नवादा में भी देखने को मिला। डीएम और एसपी सहित कई अधिकारियों ने नवादा जेल में सुबह 3 घंटे तक छापेमारी की। मंडल कारा के 11 वार्डों में छापेमारी अभियान चलाया गया।

एसपी सहित विभिन्न अधिकारियों के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल ने वार्डों की तलाशी ली। इसमें 2 मोबाइल सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। डीएम कौशल कुमार ने पत्रकारों को बताया आज की छापेमारी में दो मोबाइल फोन 2 चार्जर, टकवा ,नाखून पॉलिश आदि बरामद किए गए हैं।

जेल अधिकारियों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए ।डीएम ने कहा कि सरकार को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है ।इसमें से दोषी अधिकारियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

 बावजूद सपी हरिप्रसाद ,एडीएम ओम प्रकाश, सदर एसडीओ अनू कुमार, अभियान एसपी कुमार आलोक इस सर्च अभियान में शामिल थे। बता दें कि पिछले कुछ सालों में  दर्जनों बार जेल में छापेमारी की गई। हर बार किसी न किसी तरह के आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here