नवादा टुडे डेस्क
रजौली प्रखंड के अंधरवारी पंचायत के परमेश्वर बिगहा निवासी चंदन कुमार उर्फ गहलोत साहब को पटना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया गया। उन्हें राज्यपाल फागू चाैहान ने अच्छे प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। गहलोत के पिता शंकर सिंह पेशे से एक ड्राइवर है।
शंकर कड़ी मेहनत करके अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में सफल रहे है। अब शंकर के सबसे बड़े पुत्र चन्दन सिंह उर्फ गहलोत साहब ने पीयू में सम्मान पाकर नाम रौशन किया है। उन्होंने बिहार के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और पूरब का ऑक्सफोर्ड कहा जाने वाला पटना विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नाकोत्तर, प्रथम श्रेणी से उतीर्ण किया है।
इस वर्ष पटना विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह में माननीय राज्यपाल फागु चौहान, कुलपति डॉ. रासबिहारी सिंह एवं प्रतिकुलपति डॉ. डॉली सिन्हा ने पत्रकारिता एवं जनसंचार के विषय में बेहतर प्रदर्शन का प्रमाण-पत्र दिया। सम्मानित छात्र ने बताया कि समाजसेवा हमारा लक्ष्य है।



















































































































