पुलिस कर्मियों ने हस्ताक्षर कर मानव श्रृंखला को सफल बनाने का संदेश

0
564

नवादा टुडे डेस्क

नवादा जल जीवन हरियाली, मद्य निषेध, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के समर्थन में शिक्षा विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गया हस्ताक्षर अभियान में आम लोगों के अलावा पुलिसकर्मी भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार को भारी संख्या में लोगों ने  शपथ के साथ अपना अपना हस्ताक्षर बनाया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने न सिर्फ अपना अपना हस्ताक्षर बनाया बल्कि वहां उपस्थित लोगों को जागरुक करने का भी काम किया। मानव श्रृंखला को लेकर बने कोषांग के सदस्य एसआरजी पुष्पा कुमारी, दयानंद प्रसाद, राजेश भारती, अविनाश कुमार निराला आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here