डाॅ भीमराव अम्बेडकर हाॅस्टल की स्थिति दयनीय,एससी एसटी छात्रों की समस्याओं को देखने वाला कोई नहीं-

0
783

नवादा टुडे डेस्क

नवादा डॉ भीमराव अंबेडकर छात्रावास में राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान के तत्वाधान में एक सामूहिक बैठक किया गया, जिसमें छात्रों ने हॉस्टल में मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की। छात्र रविरंजन कुमार ने कहा हॉस्टल में छात्रों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाॅस्टल के शौचालय का बुरा हाल है।

इसे लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत कराया लेकिन समस्या जस की तस बनी है। छात्र गौतम कुमार ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या छात्रों की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की है। सुमन कुमार एवं सुरेंद्र  कुमार ने कहा छात्र फ्री कोचिंग करना चाहते हैं लेकिन किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है। छात्रणायक प्रेमरंजन ने कहा समस्याएं कई है।

इन समस्याओं को लेकर कई बार अधिकारियों से गुजारिश किया लेकिन समाधान नहीं निकला। मौके पर एनसीडीएचआर के राज्य समन्वयक धर्मदेव पासवान ने कहा जिले में संचालित अम्बेडकर हॉस्टल की समस्या कई वर्षों से है। इसके लिए लगातार बजट भी हर वर्ष आ रहा है। बावजूद अधिकारियों को मॉनिटरिंग करने की फुरसत नहीं है। बैठक में अशोक पासवान, लकी कुमार ,सूरज कुमार, रविरंजन कुमार, सुमित राज, भोला कुमार, चंदन कुमार आदि लोग थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here