मानव श्रृंखला में भागीदारी के लिए डीईओ मिले जन प्रतिनिधियों से,सौंपा मुख्यमंत्री का अपील पत्र

0
549

नवादा टुडे डेस्क

नवादा जल जीवन हरियाली अभियान की सफलता को लेकर मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार चौधरी ने जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी भारती मिल कर मुख्यमंत्री की अपील को सौंपा तथा मिलकर मानव श्रृंखला को सफल बनाने का अनुरोध किया।

डीईओ ने जिला परिषद उपाध्यक्ष गीता देवी, समाजसेवी अरविन्द मिश्रा, गोविन्दपुर मुखिया सह जदयू महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अफरोजा खातून को भी अपील पत्र सौंपा। इस मौके पर डीपीओ मो0 जमाल मुस्तफा, साक्षरता एसआरजी पुष्पा कुमारी, मानव श्रृंखला को लेकर बनी जिला स्तरीय कोषांग के दयानंद प्रसाद, राजेश भारती, अविनाश कुमार निराला उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here