धक्का मार कर भाग रहे अल्टो गाड़ी ने मारी पलटी पुलिस ने लिया अपने कब्जे में।

0
1076

नवादा टुडे डेस्क

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के दर्शन गांव के पास मारुति सुजुकी अल्टो कार ने दर्सन गांव में एक युवक को धक्का मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही युवक बेहोश हो गया।गाड़ी नंबर jh02ar3896 का चालक ने तेज रफ्तार भागते हुए गोविंदपुर बाजार में घुस गया जिसे निकलने के लिए जगह नहीं मिलने पर कलाली घाट के नजदीक मारुति कार को लगाकर बैठे सभी लोग फरार हो गए बताया गया है कि अल्टो कार का चालक नशे में धुत होकर तेज रफ्तार में चलाते हुए झारखंड की ओर से आ रहा था।

तेज रफ्तार में आकर गोविंदपुर निवासी दीपक कुमार और दीपू यादव ने दर्शन गांव में काम करने के लिए गया हुआ था जो पैदल आ रहा था तेज रफ्तार में आकर कार दोनो को धक्का मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। धक्का मारने के बाद तेज रफ्तार में भाग रहे अल्टो कार ने थाना की ओर ना जाकर बाजार के रास्ते में घुस गया जिसे निकलने के लिए जगह नहीं मिलने पर कलाली घाट के पास बिजली पोल में टक्कर मार दी जिससे अल्टो कार पलटी मार दिया।

गाड़ी में बैठे सभी लोग फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में गोविंदपुर पुलिस को सूचना दिया थाना के एएसआई प्रमोद पासवान दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और अल्टो कार को टोचन करके अपने कब्जे में ले लिया फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here