धान क्रय केंद्र खुलने में देर के कारण औने पौने दाम में धान बेचने को मजबूर हैं किसान

0
1322

नवादा टुडे डेस्क

वारिसलीगंज किसानों द्वारा उपजाए गए धान की खरीदारी के लिए जिला सहित प्रखंड में भी 15 दिसंबर से धान क्रय केंद्र खोलने का निर्देश दिया गया था लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण लगभग एक महीना बाद भी प्रखंड क्षेत्र के 16 में से 3 पंचायतों ठेरा, मोसमा व कोचगांव के पैक्सो द्वारा धान क्रय शुरू की गई है। जिले के एकमात्र उद्योग वारिसलीगंज चीनी मिल बंद हो जाने के बाद क्षेत्र के किसानों के घरों के सारे जरूरी कार्य को पूरा करने के लिए धान ही एकमात्र सहारा बचा है। जिसे किसान बेचकर घर बनाना, लड़की की शादी, बच्चों की पढ़ाई आदि रोज मरे की जरूरतों को पूरा करते हैं।

 किसानों द्वारा उपजाए धान को खरीदने के लिए सरकार द्वारा 15 दिसंबर से धान क्रय केंद्र खोलकर किसानों के धान खरीदने का आदेश दिया गया था। जहां किसानों को सरकार द्वारा तय किए गए धान की अच्छी कीमत मिलने की संभावना है। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण घर के सभी जरूरी जरूरत को पूरा करने के लिए धान को बिचैलियों के हाथों औने पौने दाम में बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। दिसंबर समाप्त होने वाद जनवरी आ चुकी है ।ऐसी स्थिति में क्षेत्र के लगभग किसानों का धान घर या खलिहान तक पहुंच चुका है। ऐसी स्थिति में घरों के सारे कार्य करने व रबी फसल की बुवाई में आने वाले खर्च को पूरा करने के लिए किसानों को अपने मेहनत के बदौलत उपजाए गए धान मजबूरी कम कीमत 1200 से 1350 रुपए प्रति क्विंटल बेचना पड़ रहा है।

जबकि सरकार द्वारा खोले जाने वाले धान क्रय केंद्रों पर धान का कीमत 1835 रुपया प्रति क्विंटल तय किया गया है। इस प्रकार अधिकारियों के मनमानी के कारण किसानों को सरकार द्वारा तय किए गए दाम का लाभ नहीं मिल रहा हैं और अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए लगभग प्रति क्विंटल पांच से छह सौ नुकसान पर बिचैलियों के हाथों बेचने को मजबूर हो रहे हैं।  धान क्रय केंद्र खुलने में हो रही देरी के जवाब में अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा है कि धान में अभी नमी बरकरार है। इसी वजह से धान क्रय केंद्र खोलने में देरी हो रही है।

– पैक्स अध्यक्षों ने कहा नहीं मिली है कोई सूचना

पंचायतों में धान क्रय केंद्र पैक्स अध्यक्ष की देखरेख में खोली जानी है। अपसढ़ पंचायत के पैक्स अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह व मकनपुर पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया धान क्रय केंद्र खोलने के लिए अभी तक किसी प्रकार का स्पष्ट निर्देश हम लोगों को नहीं मिला है। गौरतलब हो कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 16 पैक्स अध्यक्षों के माध्यम से धान खरीद की जानी है। जिसमें 8 जनवरी तक प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के अनुसार ठेरा, मौसमा, कोच गांव में पैक्स के द्वारा धान की खरीदारी शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here