नवादा टुडे डेस्क
नवादा मानव श्रृंखला को लेकर जागरूकता के लिए 16 जनवर को मैराथन दौड़ होगी। मैराथन में जिलेभर से 600 धावक भाग लेंगे। मैराथन दौड़ की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में मैराथन के लिए निर्धारित रूट,भाग लेने वाले धावकों की संख्या,मैराथन दौड़ के क्रम में सुरक्षा आदि मुद्दे पर चर्चा की गई।
डीईओ ने बताया मैराथन सुबह 6ः30 बजे से होगी। इसमें हिस्सा लेने वाले धावक आज से हरिश्चन्द्र स्टेडियम के जिला खेल कार्यालय में निबंधन करा सकते हैं। इसके लिए दो सम्पर्क नम्बर 9798249664 एवं 7004592199 जारी किया गया है। बैठक में समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ मो.जमाल मुस्तफा, डीपीओ साक्षरता मो.मोकिमउद्दीन, शिक्षक राजेश भारती, अलखदेव यादव, रामललन शर्मा, खेल प्रेमी श्रवण बरनवाल, सुधांशु कुमार, विक्रम कुमार, पुष्पा कुमारी, शिवनंदन प्रसाद, संतोष वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।


















































































































