नेशनल रग्बी गेम के लिए राज्य स्तरीय टीम में नवादा के 10 खिलाड़ियों का चयन

0
848

नवादा टुडे डेस्क

नवादा मधेपुरा में आयोजित बिहार राज्य स्तरीय विद्यालय रग्बी बालिका प्रतियोगिता अंडर-19 में नवादा जिला की बालिका टीम ने राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में नवादा जिले से कुल 7 बालिका एवं  3 बालक खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता गुजरात के हिम्मतनगर में आयोजित किए जाएंगे।

चयनित किए गए बालिका खिलाड़ी आरती कुमारी, दिव्या कुमारी, काजल कुमारी, सुष्मिता कुमारी, सुहानी कुमारी, सलोनी कुमारी शामिल है। वहीं बालक वर्ग में चंदन कुमार, आशीष रंजन, धीरेंद्र कुमार का चयन किया गया है। इस उपलब्धि पर नवादा के हरिश्चंद्र स्टेडियम में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें जिला खेल पदाधिकारी नरेश चौहान, जिला रग्बी संघ के सचिव विक्रम कुमार, शिवनंदन प्रसाद, संतोष कुमार वर्मा, राम ललन शर्मा, अनिल कुमार, प्रभात रंजन, रंजीत कुमार, सुनील कुमार, कुमारी गुड़िया रानी,जूही पांडे आदि लोगों ने फूल का माला पहनाकर एवं प्रमाण पत्र बांट कर सम्मानित किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीत कर आए एवं चयनित सभी खिलाड़ियों को नवादा जिला रग्बी संघ के अध्यक्ष जैकी हैदर, रामविलास प्रसाद, विनोद यादव,डॉक्टर आरपी साहू आदि खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here