मानव श्रृंखला के समर्थन में हेमजाभारत विद्यालय में हुई मेहंदी प्रतियोगिता

0
1124

नवादा टुडे डेस्क

सिरदला जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति, बाल- विवाह एवं दहेज -प्रथा उन्मूलन के समर्थन में 19 जनवरी 2020 को बनने वाली मानव श्रृंखला को सफल बनाने और इसके व्यापक प्रचार – प्रसार हेतु मेहंदी रचाओ, मानव श्रृंखला बनाओ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन जिले के विभिन्न विद्यालयों में किया जा रहा है। इस कड़ी में गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय  हेमजाभारत विद्यालय में मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

जिसमें स्कूल के दर्जनो बच्चियों ने बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया। मध्य विद्यालय हेमजभारत के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण राजवंशी ने बताया कि मानव श्रृंखला को सफल बनाने हेतु विद्यालय में रैली, प्रभातफेरी, चित्रांकन आदि प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय में लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को विद्यालय में मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

जिसमें में प्रथम करीना कुमारी, द्वितीय कंचन कुमारी, तृतीय स्थान ममता कुमारी ने बाजी मारी , बेहतरीन प्रदर्शन में रजनी कुमारी, निभा कुमारी और सुषमा कुमारी के द्वारा बहुत ही खूबसूरत मेंहदी रचाकर प्रतियोगिता को सफल बनाया और मानव श्रृंखला में भाग लेने का संदेश दी। ललन कुमार ने बताया कि मानव शृंखला में मेहंदी प्रतियोगिताओं के माध्यम से जन- भागीदारी का संदेश दिया गया। मेंहदी प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला कोषांग से राजेश कुमार भारती आदि ने सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here