नारदीगंज के पेस में शुरू हुआ मिशन वल्र्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 14 टीम ले रही हिस्सा,14 जनवरी को होगा फाइनल मैच

0
559

नवादा टुडे डेस्क

नारदीगंज प्रखंड के पेस गांव के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मिशन वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का उद्घाटन बुधवार को किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पेस पंचायत के पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र सिंह और जिला पार्षद उगिया देवी एवं उप मुखिया रूपम देवी ने किया। पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कहा इससे ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले प्रतिभा का विकास होगा। उन्होंने कहा कि गांव में प्रतिभा की कमी नहीं है। केवल उनको अच्छी दिशा निर्देश की आवश्यकता है। गांव के बच्चे को अगर अच्छी प्लेटफॉर्म मिल जाए तो वह खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकता है।
   

टूर्नामेंट में कुल 14 टीम ने हिस्सा ले रही है। इसका फाइनल मैच 14 जनवरी को खेला जाएगा। बुधवार को नूरसराय और पचिया टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें नूरसराय की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 137 रन बनाया। रनों का पीछा करने उतरी पचिया की टीम मात्र 72 रन पर ऑल आउट हो गई। मौके पर उपस्थित पेस पंचायत के मुखिया गुड्डू सिंह, पूर्व मुखिया कुमार बिट्टू माधव, संचालक प्रेमनाथ गुप्ता, सचिव दिलीप राजवंशी, व्यवस्थापक बबलू यादव, आयोजक शंकर चैधरी आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here