नवादा में 24 घंटे में 24 लाख की डकैती दो गिरफ्तार एक लोडेड पिस्टल के साथ

0
2029

नवादा सुमित कुमार

जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है| रसूलपुर मोहल्ला में पूर्व मुखिया बुद्धन मियां के घर में रात के 12 बजे 7 से 8 की संख्या में चोर ने छत पर से घर में घुस गए| उसके बाद बंदूक की नोक पर घर के सभी सदस्य को बंधक बना लिया| साथ मे छोटे-छोटे बच्चे को भी बंदूक दिखाकर बाथरूम में बन्द कर दिया|

और घर में  2 बजे तक जमकर तांडव मचाया और सारा रूम खुलाकर लूटपाट किया| व घर का सदस्स वसीम ने बताया कि अपराधी चोरी का अंजाम देकर भागने लगे तो हल्ला करने पर आसपास के लोगों द्वारा दो अपराधी को पकड़ लिया गया| अपराधियों से एक लोडेड पिस्टल के साथ पकड़ा गया। वहीं सूचना  मिलने पर सदर डीएसपी नगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं । बताते चलें कि 24 घंटा में चोरो ने 24 लाख की लूट डकैती की है| बुधबार को रामनगर में एक घर का ताला तोड़कर वहां से भी 12 लाख की लूट की थी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here