नवादा में पीजी की पढ़ाई की होगी व्यवस्था- व्यंकटेश

0
704

नवादा टुडे डेस्क

पकरीबरावां भाजपा नेता व्यंकटेश कुमार शर्मा पकरीबरावां, कौआकोल एवं वारिसलीगंज पहुंचे। कौआकोल में वे सेखादेवरा के जेपी आश्रम में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

उन्होंने कहा कि जल्द ही नवादा में पीजी की पढ़ाई की व्यवस्था होगी। कहा जिस प्रकार लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने छात्र राजनीति में कदम रखकर पूरे देश मे क्रांति ला दी थी, आज उसी को दुहराने की जरूरत है।

उन्होंने सभी युवाओं से इसी क्रांति की उम्मीद जताई। इस मौके पर राजीव कुमार सिंह, निरंजन सिंह, डॉ. अशोक मिश्रा, बालमुकुंद सिंह,सुदामा चैहान सहित अन्य थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here