नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के विरोध में किया गया धरना प्रदर्शन

0
932

नरहट प्रखंड के राष्ट्रीय जनता दल की प्रखंड स्तरीय राजद कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड कार्यालय में किया गया। जिसका अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुमार यादव के अगुबाव में बैठक की गई। जिसमें नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के विरोध में बिहार प्रदेश राजद के द्वारा प्रस्तावित 11 जनवरी दिन शनिवार  को प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम राजद कार्यकर्ताको ने भाग लेकर नागरिकता संशोधन एवं एनआरसी  के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया।

जिसमें राजद कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में आकर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पहुंच कर सामिल हुए। बैठक में प्रखंड राजद अध्यक्ष शंभू कुमार यादव पाली खुर्द पंचायत के मुखिया, सुनील कुमार निराला, भीम आर्मी के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत चौधरी, कुलदीप यादव, मो शहनवाज अली, लखेंद्र यादव, चांदो राजवंशी कमल यादव, अरुण सिंह अनिल सिंह राहुल चौधरी, विजय प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here