जेपी स्टेडियम सोखोदेवरा में सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आगाज

0
714

नवादा टुडे डेस्क

कौआकोल प्रखण्ड के सोखोदेवरा गांव अवस्थित जेपी स्टेडियम में शुक्रवार को सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आगाज किया गया।

योग प्रशिक्षक योगी त्यागनाथ की देखरेख में आयोजित योग शिविर में उपस्थित दर्जनों लोगों को संबोधित करते हुए योगी त्यागनाथ ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी,समय परिवर्तन के साथ भौतिकवादी युग में मानव विभिन्न रोगों से ग्रसित होते जा रहे हैं। आज बढ़ते परिवेश में तनाव ही अनेक रोगों का कारण बन रहा है।

योग साधना से ही मानव विभिन्न रोगों से छुटकारा पा सकते हैं एवं जीवन को स्वस्थ्य बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही मानव जीवन में योग का विशेष महत्व रहा है। शास्त्रों में भी मानव के लिए रोग मुक्ति से लेकर आत्म शुद्धि व दीर्घायु जीवन के लिए योग साधना को सबसे सशक्त माध्यम बताया गया है।

योग साधना जहां जीवन को तनाव मुक्त बनाने में मदद करता है। वहीं मानव जीवन को स्वस्थ रह कर जीवन को व्यवस्थित भी करता है। इसलिए मनुष्य को हर हाल में जीवन को स्वस्थ बनाने में योग साधना को अपनाना ही होगा। शिविर के पहले दिन योग के विभिन्न आसन सिखाये गए। मौके पर पूर्व मुखिया रामचन्द्र यादव,बहादुर प्रसाद,नरेश कुशवाहा, प्रदीप कुमार यादव, गुड्डू कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here