नवादा टुडे डेस्क
हिसुआ स्थित इंटर विद्यालय के मैदान में बुधवार क़ो कबड्डी टूर्नमेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में नवादा जिले से कुल 12 कबड्डी टीमों ने हिस्सा लिया है। कार्यक्रम का उद्घाटन बारात पंचायत के मुखिया कन्हैया कुमार बादल एवं जानेमाने समाजसेवी मसीह उद्दीन ने संयुक्त रूप से किया। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसभा क़ो संबोधित करते हुए मुखिया श्री बादल ने कहा ग्रामीण स्तर का एक महत्वपूर्ण और सबसे बढ़िया शारीरिक व्यायाम से ओतप्रोत खेल कबड्डी अब बढ़ती आधुनिकता और शहरी तामझाम में विलुप्त होती जा रही है। ऐसे में खेल आयोजकों द्वारा इस खेल का प्रतियोगिता कराकर लोगों क़ो इसके प्रति उत्सुकता बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कबड्डी मिट्टी से जुड़ा खेल है। कबड्डी का उल्लेख हमें हमारे पौराणिक महाभारत जैसे महाकाव्यों में भी उल्लेख है। उक्त बाते बुधवार को नगर स्थित इंटर विद्यालय में भूमि नवयुवक खेल प्रतियोगिता द्वारा आयोजित कबड्डी कार्यक्रम के दौरान न्यायिक जनसंघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बारत पंचायत के मुखिया कन्हैया कुमार बादल ने कहा। उन्होंने कहा कि अर्जुन ने श्रीकृष्ण से कबड्डी की कला सीखी थी। जिसका उपयोग वे चक्रव्यूह को तोड़ने में करते थे। कबड्डी मे निपुुणता के कारण हीं वे बिना किसी प्रकार हानि के भीतर प्रवेश कर शत्रुओं का चक्रव्यूह तोड़ देते थे।
यह कला इनके पुत्र अभिमन्यु ने अपनी माँ के गर्भ में सीख ली थी। जिसका उपयोग उन्होंने बड़ी कुशलता से कुरूक्षेत्र में दुश्मनों के चक्रव्युह को तोड़ने में किया किंतु वे अंतिम चरण को नहीं भेद पाये तथा वहीं वे दुश्मनों द्वारा वीरगति को प्राप्त हुए। प्राचीन ग्रन्थों के अनुसार कबड्डी साहसियों का खेल है। जिससे शारीरिक, मानसिक सहित बौद्धिक विकास होता है। वहीं मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे ककोलत विकास मंच के सैयद मसीह उद्दीन ने कहा ग्रामीण प्रतिभा और ग्रामीण स्तर का यह खेल काफी उत्साहवर्धक होता है। क्रिकेट टूर्नामेंट की पकड़ के कारण लोग कबड्डी जैसे महत्पूर्ण खेल से लोग दूर होते जा रहे हैं।
आज मकरसंक्रान्ति के मौके पर ऐसे खेल का आयोजन काफी प्रशंसनीय है। ग्रामीण स्तर पर प्रतिभा की कमी नहीं है। गांवों में से हीं हर प्रकार के खेल में खिलाड़ी निकलकर आते है और देश दुनियां में नाम करते हैं। बुधवार क़ो उद्घाटन मैच झिकरुआ की टीम एवं न्यू एरिया नवादा की टीम के बीच खेला गया। झिकरूआ टीम कि ओर से कप्तान शिवम कुमार एवं न्यू एरिया नवादा कि टीम का नेतृत्व कप्तान आर्यन कुमार कर रहे थे।उद्घाटन मैच मे झिकरुआ टीम ने 22 जवकि 61 पॉइंट न्यू एरिया नवादा की टीम ने हासिल किया। इस टुर्नामेंट में नवादा की टीम 39 पॉइंट की बढ़ोतरी के साथ जीत दर्ज की। आयोजकों ने बताया कि मैच में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया है। मौके पर आयोजक राजु कुमार , ज्ञान प्रकाश , विशाल कुमार , सोनू कुमार , आजाद कुमार , लाल जी , राहुल कुमार एवं आनन्द कुमार द्वारा प्रतियोगिता की तैयारी किया गया है । कार्यक्रम में जयराम सिंह , सूरजभान सिंह आदि ने अपने विचार दिए ।


















































































































