नवादा सड़क किनारे मिला नवजात शिशु का शव, इलाके में मचा हड़कम्प

0
595

नवादा टुडे डेस्क

नवादा नगर थाना क्षेत्र में कूड़े में नवजात का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। शहर के जनसंपर्क कार्यालय के पास बच्चें की लाश को देख काफी भीड़ जमा हो गई है और लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। नवजात का शव मिलने के बाद क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल गई। शिशु को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। जानकारी मिलते ही राहगीरों और आसपास के गांव से लोगों की भीड़ लग गई।

लोग आशंका जता रहे थे कि शायद लोकलाज के भय से कोई महिला नाजायज संतान होने के कारण उसे सड़क किनारे फेंक कर चली गई होगी। बता दें कि जिले में कई अवैध नर्सिंग होम अवैध रूप से चल रहा है। लेकिन प्रशासन भी इस पर लगाम लगाने की कोशिश नहीं करती दिख रही है।उनके भी हाथ पांव फूल जाते है।

खानापूर्ति के लिए वह सिर्फ छापेमारी करती है. कभी रोड के नीचे तो कहीं नाला में बच्चे को फेंककर लोग निकल जाते हैं. सीसीटीवी कैमरा में कई बार तो महिलाओं को फेंकते हुए तस्वीर भी सामने नजर आई है। लेकिन पुलिस अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here