नवादा टुडे डेस्क
नवादा के रहने वाले अभिनेता राहुल वर्मा की दो फिल्में एक साथ चयनित हुई है। फरवरी में औरंगाबाद में होने वाली अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्म फेस्टिवल में राहुल वर्मा की फिल्म ललक और जल आज और कल दोनों प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म ललक को समाजसेवी मोहम्मद कामरान ने प्रोड्यूस किया है।
वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर राहुल वर्मा हैं। फिल्म में बच्चे की भूमिका में अभिनीत तिवारी हैं। इसके अलावा डॉ राहत अली, अरुण वर्मा ने भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दूसर फिल्म जल आज कल नगर परिषद नवादा के द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इस फिल्म के डायरेक्टर राहुल वर्मा है और फिल्म ऋचा शर्मा द्वारा लिखी गई है। इस फिल्म मे अभिषेक प्रजापति ने अहम भूमिका निभाई है।
औरंगाबाद में होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म फेस्टिवल में देश विदेश से 1500 फिल्में आई थी जिनमे से कुल 35 फिल्मों को चयनित किया गया है। तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल 7, 8 और 9 फरवरी को आयोजित की जाएगी। फिल्म फेस्टिवल के चेयरमैन धर्मवीर भारती ने बताया कि इस फेस्टिवल मे सुपर 30 के आनंद कुमार और मशहूर फिल्म अभिनेता अखिलेंद्र मिश्र शिरकत करेंगे।



















































































































