नवादा टुडे डेस्क
वारिसलीगंज शिक्षित व सुसंस्कृत समाज के लिए लोगो खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के कमजोर तबकों में शिक्षा का अलख जगाने की जरूरत है। ताकि बिहार की शिक्षित बिहार योजना को सफल बनाया जाय। उक्त बातें वारिसलीगंज स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त संत जॉन्स पब्लिक स्कूल की 11 वी वार्षिकोत्सव के उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अरुणा देवी ने कही। उन्होंने समारोह के दौरान नृत्य व कला प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को व छात्रों का उत्साह वर्धन किया।
संगीत कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्रा निशा, शिवानी, ऋचा, खुशी, तान्या तथा बरखा ने फ्लॉक डांस कठपुतली की अविभावकों ने जोरदार ताली बजाकर हौसला अफजाई किया। जबकि नन्हा बालक धुर्व के फिल्मी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर सबो को रोमांचित कर दिया। मौके पर नृत्य प्रशिक्षक मुकेश कुमार को निदेशक मंडल के सदस्य सुनील कुमार, बिपिन कुमार, मोती कुमार, उमेश प्रसाद समेत सेवा निबृत सीओ श्याम सुंदर दुबे के द्वारा संयुक्त रूप से अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मंच संचालन शिक्षक संजय कुमार ने किया जबकि उद्घोषक की भूमिका छात्र आशुतोष तथा प्रिंस कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम पंडाल के बाहर विद्यालय के बच्चों द्वारा साइंस प्रदर्शनी लगाई गई।
























































































































