राज्य स्तरीय जूनियर रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए टीम रवाना

0
611

नवादा टुडे डेस्क

राज्य स्तरीय पांचवी जूनियर रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए बालक एवं बालिका का टीम रवाना किया गया। रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष जैकी हैदर, आरपीएस स्कूल के संतोष कुमार, सचिव अनिल कुमार, कस्तूरबा विद्यालय की इंचार्ज कुमारी गुड़िया रानी, नवादा जिला रग्बी फुटबॉल संघ के सचिव विक्रम कुमार, प्रभात रंजन ने सभी बच्चे को ढेर सारी शुभकामनाएं दी है, प्रतियोगिता 21 जनवरी से 22 जनवरी तक दरभंगा में आयोजित किया गया है।

बालक टीम में चंदन कुमार, सरवन कुमार, प्रेम कुमार, आयुष कुमार गुलशन कुमार, कुमार आनंद, सुंदरम गुप्ता, दीपक राज, विक्रांत कुमार, विकल्प कुमार, रजनीश कुमार है, जबकि बालिका टीम में सुष्मिता कुमारी, सुहानी कुमारी, किमी कुमारी, अंचल कुमारी, करीना कुमारी, सलोनी कुमारी, प्रतिमा कुमारी, कंचन कुमारी, ज्योति कुमारी का नाम शामिल है। बालक वर्ग के टीम मैनेजर अनिल कुमार, सुनील कुमार जबकि बालिका वर्ग के टीम मैनेजर का नाम जूही कुमारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here