नवादा टुडे डेस्क
पकरीबरावां के रेवार स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राएं सहित शिक्षकगण प्रधानमंत्री के कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा में शामिल हुए। सभी ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को देखा एवं परीक्षा के समय होने वाले सभी प्रकार के तनावों से दूर रहने के गुर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीखा।
इसकी जानकारी अरुण कुमार साह ने दी। प्राचार्य टीएन शर्मा ने इस कार्यक्रम को सभी परीक्षार्थियों के हित में बताया। उन्होंने मोदी जी के इस कार्यक्रम की सराहना भी की। दूसरी ओर, रामधन मुल्कों प्रोजेक्ट इंटर विद्यालय पकरीबरावां, इंटर विद्यालय पकरीबरावां, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बड़ी गुलनी सहित प्रखंड के तमाम उच्च एवं इंटर विद्यालयों में टीवी स्क्रीन पर छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री को सुना।
माननीय प्रधानमंत्री ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से परीक्षार्थियों को कई टिप्स दिए। प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए छात्राओं में काफी उत्सुकता दिखी। इस मौके पर आरएम प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय पकरीबरावां की प्राचार्या कुमारी पुष्पलता सिन्हा, प्रतिभा कुमारी, गुपेश कुमार, प्रियंका कुमारी, कुलशुम खातून, रामहरि सरदार, माला सिन्हा सहित अन्य थे।




















































































































