नवादा में सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल, विरोध में एसएच-70 जाम, पुलिस गाड़ी का शीशा टूटा

0
1243

नवादा टुडे डेस्क  

नवादा जिले के सिरदला थाना के मुरली दुआरी के समीप वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को सिरदला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल कराया गया है। इस घटना के विरोध में उग्र नागरिकों ने सड़क को जाम कर दिया। जाम हटाने पहुंची पुलिस के साथ उलझ गई। रोड़ेबाजी किया। इस घटना में गाड़ी का शीशा टूट गया है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आज एक मोटरसाइकिल से एक महिला, एक युवक और एक बच्चा सिरदला से गया जा रहा था, तभी मुरली दुआरी के समीप डम्फर गाड़ी ने टककर मार दिया। इस घटना में युवक और बच्चे की मौके पर मौत हो गई। जबकि महिला घायल हो गई है। उग्र नागरिकों ने डम्फर चालक को पकड़ लिया है। रोड जाम कर मुआवजा की मांग किया है। जाम हटाने पहुंची पुलिस के साथ रोड़ेबाजी कर दिया। इसके चलते वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here