मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस और पब्लिक में रोड़े बाजी

0
1164

नवादा टुडे डेस्क

नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में रतनी गांव में डीजे बजाने को लेकर  शुक्रवार को पुलिस और पब्लिक के बीच  रोड़े बाजी हुई है। इस घटना में प्रखंड विकास पदाधिकारी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दिया था की कुछ लोग डीजे बजा कर सरस्वती जी की मूर्ति विसर्जन करने जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और डीजे बन्द करने की कोशिश की। पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीण गुस्सा हो गए। नाराज होकर ग्रामीण पुलिस पर टूट पड़े। जवाब में पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग किया।

इससे ग्रामीण और अधिक आक्रोशित हो गए। उन्होंने पुलिस पर रोड़े बाजी शुरू कर दी।बताया जाता है की ग्रामीणों की  रोड़े बाजी से प्रखंड के पदाधिकारी राकेश रंजन घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में पुलिस ने दो से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में अभी गर्म मौहोल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here