एनआरसी के खिलाफ मुस्लिम महिलाएं का अनशन जारी, दसवों दिन किया पदयात्रा

0
811

नवादा टुडे डेस्क

सीएए, एनसीआर और एनपीआर के खिलाफ पार नवादा अंसार नगर मुहल्ला में आयोजित अनशन दसवां दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं धरना स्थल पर जमे हैं। मौके पर विधान परिषद के पूर्व सभापति सलीम परवेज ने कहा कि सीएए, एनआरसी और एनपीआर किसी एक मजहब के लोगों के खिलाफ नही है।

यह आवाम के खिलाफ है। उन्होंने एससी, एसटी, ओबीसी के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इसमें सभी को आगे आने की जरूरत है। नदीम हयात की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में मसीह उददीन, प्रेमा चौधरी समेत अनेक लोगों ने संबोधित किया। अकबरपुर से पार नवादा तक पैदल मार्च का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here