मतदाता जागरूकता दिवस पर लिया शपथ, हम निभाएंगे अपनी भागीदारी

0
805

नवादा टुडे डेस्क

शहर में  विभिन्न विद्यालयों में  शनिवार को  दशमी राष्ट्रीय मतदाता दिवस  मनाया गया इस अवसर पर प्रोजेक्ट एम पी एस कन्या इंटर विद्यालय हिसुआ में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 10वी राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2020 विद्यालय के वरीय शिक्षक श्री विष्णुदेव प्रसाद सिन्हा एवं विद्यालय के चयनित ब्रांड एंबेसडर शिक्षक डा राजेश कुमार के संयुक्त निर्देशन में मनाया गया।

मतदाता को जागरूक करने के लिए विद्यालय परिवार को सविस्तार बताया गया। राजेश कुमार ने विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्राओं को शपथ दिलाया। छात्राओं ने मतदाता संविधित जागरूकता नारा जब होगा मतदाता शिक्षित तब होगा लोकतंत्र मजबूत  जैसे नारे भी बुलंद किये। वहींं छात्राओं के बीच निर्वाचन एवं मतदाता संबन्धित निबन्ध प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता कराया गया ।निबन्ध प्रतियोगिता में ज्योति कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त की , वहीं क्विज में काजल कुमारी चयनित हुई ।

मौके पर वरीय शिक्षिका  मीरा कुमारी, निशा कुमारी, कंचन कुमारी, सुमन राऊत आशा कुमारी, राजीव गौरव, उमा शंकर राजवंशी, अनिल कुमार, ब्रज्नन्दन प्रसाद शहीद विद्यालय के छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here