नवादा टुडे डेस्क
रोह थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा पर बिना लाइसेंस के मूर्ति बैठाने पर अब आयोजकों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। अगर पूजा के नाम पर कोई जबरन चंदा वसूलता है तो उसके ऊपर रंगदारी का एफआईआर दर्ज होगा। इस बाबत विधी व्यवस्था पदाधिकारी शम्भुशरण राय ने कहा कि सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस द्वारा सभी पूजा समिति के लोगों को लाइसेंस निर्गत किया जा रहा है। इसके लिए सभी को लाइसेंस दिए जाने तथा जो नए पूजा समिति हैं वे फॉर्म भरकर थाने में जमा कर दें।
बताया गया की लाइसेन्स निर्गत होने के बाद ही पूजा स्थलों पर पुलिस बल के सहयोग साथ मजिस्ट्रेट तैनात किए जाते है। साथ ही पूजा के दौरान डीजे पर पाबंदी रहेगी। पूजा के नाम पर अक्सर जबरन चंदा वसूली करने के मामले सामने आते है। अगर किसी से जबरन चंदा वसूली का मामला सामने आया तो उनके ऊपर रंगदारी का एफआईआर भी दर्ज होगा।






















































































































