नवादा टुडे डेस्क
पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय में कोचिंग चला रहे किरण कोचिंग के संचालक धेवधा निवासी 30 वर्षीय भूषण कुमार की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि कोचिंग संचालक धेवधा से बाइक से पकरीबरावां जा रहा थे तभी पकरीबरावां-वारिसलीगंज पथ पर धेवधा ठाकुरबाड़ी के समीप अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।
जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। तब तक सूचना पाकर पकरीबरावां पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर अपर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। अज्ञात वाहन के खिलाफ पकरीबरावां थाना में एफआईआर दर्ज की गई। इधर, युवक की मौत पर छात्र जदयू के जिला उपाध्यक्ष अनीश कुमार वर्मा ने धेवधा जाकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की बेला में उनके साथ होने की बात कही।






















































































































