नवादा टुडे डेस्क
पकरीबरावां थाना क्षेत्र के सुदनपुर गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में 8 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां में किया गया। इसकी जानकारी देते हुए एसडीपी मुकेश कुमार साहा ने बताया कि गांव में दो पक्ष के बच्चे कोचिंग करने जाते थे।
इसी दौरान बच्चों में मारपीट की घटना घटी। धीरे-धीरे यह मामला बड़े लोगों के बीच पहुंच गया। बुधवार को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और मारपीट की घटना घटी। घायलों में एक पक्ष से आनंदी चौहान, राजू कुमार, आरकीन कुमार, कुंदन कुमार, रोशन कुमार एवं गीता देवी शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से मोहम्मद कैफ एवं मोहम्मद रफीक आलम को घायल अवस्था में इलाज हेतू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
एसएचओ सरफराज इमाम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी।


















































































































