नवादा टुडे डेस्क
गणतंत्र दिवस एवं जिला स्थापना दिवस के अवसर पर हरिश्चन्द्र स्टेडियम में जिला प्रशासन एवं पब्लिक के बीच फैंसी क्रिकेट मैच खेला गया। फैंसी मैच में जिला प्रशासन की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 14 ओवर के मैच 179 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जबाबी पारी खेलने उतरी पब्लिक एकादश की टीम 112 रन ही बना सकी और 67 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मैच में अंपायर की भूमिका में अलखदेव यादव एवं सुभाष कुमार रहे, जबकि मैच की कंमेंटरी डीएसपी विजय कुमार झा एवं खेलप्रेमी श्रवण कुमार बरनवाल ने की।
– जिला प्रशासन टीम
डीडीसी वैभव चैधरी, एडीएम ओमप्रकाश, डीएसपी विजय कुमार झा, प्रशांत अभिषेक, एएसपी अभियान आलोक कुमार, राजीव रंजन, लाइन डीएसपी मदन कुमार, इंस्पेक्टर नियाज अहमद, जैकी हैदर, विशाल कुमार, कुणाल, दिपेश कुमार, मिथिलेश कुमार, निर्भय कुमार, शंभु कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह, अजीत कुमार
– पब्लिक एकादश टीम
आरपी साहु, अफसर नबाव, गौरव मिश्रा, साकेत बिहारी, सुधीर कुमार सिंह, राहुल कुमार, विशाल कुमार, शशीभूषण, राहुल राय, संजय कुमार मिश्रा, दानिश।





















































































































