नवादा टुडे डेस्क
गोविंदपुर मध्य विद्यालय गोविंदपुर में बुधवार को कैंसर जागरूकता अभियान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरविंद कुमार यादव ने कैंसर का लक्षण और कैंसर से बचने के लिए बहुत सारे टिप्स बताए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कैंसर गुटखा सिगरेट तंबाकू खाने से होता है।
इन सभी नशीली पदार्थ को खाना तो दूर छूना तक नहीं है। शिविर में लगभग 65 लोगों को जांच किया गया कई लोगों को बेहतरीन इलाज के लिए पटना बुलाया गया ताकि उनका बेहतरीन से जांच किया जा सके।
पटना से आए डॉ अरविंद कुमार यादव, डॉक्टर खालिद इकबाल, गोल्डन कुमारी और अनिल कुमार, फार्मासिस्ट आरजू मलिक और धर्मेंद्र कुमार, ओटी इंचार्ज अनिल कुमार, रोशन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, दिलीप कुमार ने सभी लोगों को सुगर, कैंसर एवं बीपी का जांच किया।
समाजसेवी सिया शरण प्रसाद यादव ने बताया कि अपने बेटे के इलाज के लिए डॉक्टर अरविंद कुमार के पास गया था और अपने प्रखंड में लोगों की बढ़ती बीमारी को देखते हुए शिविर लगाने का समय लिया। इस मौके पर अंचलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, थाना प्रभारी डॉक्टर नरेंद्र प्रसाद, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गोरे लाल यादव, पैक्स अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद, मुखिया पारसनाथ यादव, अशोक प्रसाद यादव एवं अन्य लोग मौजूद थे।























































































































