प्रिंसिपल की गलती से लौंद की 13 छात्राएं पहले दिन की मैट्रिक परीक्षा से हुर्इ वंचित

0
791
एग्जाम से वंचित छात्राएं

नवादा टुडे डेस्क

नवादा िजले के रजौली अनुमंडल क्षेत्र के कन्या उच्च विद्यालय लौंद के प्राचार्य की गलती परीक्षा देने आए छात्राओं को भुगतनी पड़ी। लौंद कन्या उच्च विद्यालय में पढ़ने वाली मैट्रिक की छात्राओं का परीक्षा सेंटर रजौली मथुरासिनी महाविद्यालय में दिया गया। जहां परीक्षा देने के लिए पहुंची छात्राओं को परीक्षा से वंचित रहना पड़ा। रजौली में गुरुवार से शुरू हुई परीक्षा के प्रथम पाली के दौरान मथुरासिनी महाविद्यालय केंद्र पर 13 छात्राओं को परीक्षा से वंचित कर दिया गया। इसके कारण कुछ समय के लिए परीक्षा सेंटर के समीप अपरातफरी का माहौल रहा।

परीक्षा से वंचित खुश्बू कुमारी, प्रिती कुमारी, हेमा कुमारी समेत दर्जन भर छात्राओं ने बताया कि हमलोग लौंद कन्या उच्च विद्यालय की छात्राएं हैं। जहां से मैट्रिक के फॉर्म प्राचार्य के द्वारा ऑनलाइन भराई थी। निर्गत किए गए परिचय पत्र में पूरक परीक्षा की तरह कुछ विषय ही दर्ज है। जबकी वे लोग स्कूल के नियमित छात्राएं हैं।

छात्राओं ने कहा त्रुटियां सुधारने के नाम पर प्राचार्य ने पुनः चार सौ रुपए लिए गए। इसके बाद भी उनके द्वारा कोई सुधार नहीं कराया गया। छात्राओं ने कहा प्रिसिपल की गलती के कारण 13 छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। अनुमंडल पदाधिकारी चन्द्रशेखर आजाद ने कहा छात्राओं को आश्वासन दिया गया कि सभी को न्याय दिलाते हुए विद्यालय प्राचार्य पर कार्रवाई किया जाएगा। परीक्षा से वंचित छात्राओं की मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी को सूचित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here