छुपा कर रखा गया 178 लीटर बीयर बरामद

0
1057

नवादा टुडे डेस्क

वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय मीर बीघा निवासी और शराब धंधेबाज राजीव महतो उर्फ राजेश महतो के ठिकाने पर मंगलवार की शाम में वारिसलीगंज पुलिस द्वारा छापा मारकर 14 कार्टून में रखें बीयर बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि शराब रखे रहने की सूचना मिलने के बाद वारिसलीगंज पुलिस एसआई रमाशंकर दुबे के नेतृत्व में मंगलवार की शाम में आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की गई।

जहां से 14 कार्टून में रखा हुआ किंगफिशर कंपनी का 178 लीटर बीयर बरामद किया गया। बताया कि आरोपी के घर के बगल में करकट से बनाया गया एक कमरा में आरोपी द्वारा शराब रखकर उपभोक्ताओं को आपूर्ति किए जाने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की गई।बताया की पुलिस छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी के विरुद्ध बिहार शराब अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here