हत्या के विरोध में बंद रहे बस सेवा

0
663

नवादा टुडे डेस्क

काशीचक बस मालिक को गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में वारसलीगंज बरबीघा मार्ग पर वाहन मालिकों ने अपने अपने बहनों का परिचालन बंद कर अविलंब अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग किया।

इस संबंध में वाहन मालिक संजय सिंह ने बताया कि सारे थाना अंतर्गत हरगामा प्लांट के समीप बुधवार की शाम बदमाशों ने बाइक सवार खेतलपुरा गांव निवासी बस मालिक गोपाल सिंह के सिर में गोली मार कर उनकी हत्या कर दी।

हत्या के विरोध में हम लोगों ने बस परिचालन को ठप रखा। बस परिचालन रुकने के कारण आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here