साहित्यकार के पौत्र ने राष्ट्रीय मिलिट्री प्रवेश परीक्षा में पाई सफलता

0
779

नवादा टुडे डेस्क

कौआकोल के चरौल गांव निवासी व साहित्यकार नरेंद्र प्रसाद सिंह के पौत्र गौरव कुमार ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रखण्ड का नाम रौशन किया है। साहित्यकार श्री सिंह ने बताया कि उनके शिक्षक पुत्र विकास कुमार के पुत्र गौरव ने बरबीघा कान्वेंट स्कूल में शिक्षण ग्रहण कर राष्ट्रीय मिलिट्री प्रवेश परीक्षा में पहली प्रयास में ही यह सफलता हासिल किया है।

गौरव के इस सफलता पर वरिष्ठ पत्रकार रामरतन सिंह रत्नाकर, शिवशंकर सिंह, साहित्यकार वीणा कुमारी मिश्रा, अशोक समदर्शी, निशा कुमारी, पैक्स अध्यक्ष पप्पू सिंह आदि ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here