नवादा टुडे डेस्क
गोविंदपुर प्रखंड के भवनपुर मे सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर आदर्श नवयुवक क्लब भवनपुर द्वारा नाट्यकला का आयोजन किया गया। जिसमे माननीय पुर्व विधायक कौशल यादव, मुख्य अतिथि के रुप मे शरीक हुए, एवं कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में कौपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद यादव, अंचलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, एवं जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, नवादा के जदु यादव, रघुनाथ यादव, भवनपुर के विकासमित्र अनिल राम, जेठसारी के अवधेश यादव जी, वीरेंद्र राम आदि उपस्थित हुए।
क्लब के सभी पदासिन लोग अध्यक्ष केबी कुमार, सचिव निवास कुमार, पंकज कुमार एवं अन्य लोगो ने विधायक जी को शाल एवं किताबें देकर सम्मानित किया साथ ही सभी आगंतुको को भी किताब, कलम एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया। वहीं कौशल यादव ने सभा को संबोधित करते हुए लोगों से सरस्वती पूजा को शांति पुर्ण मनाने की अपील के साथ लोगों को बंसत पंचमी का शुभकामनाएं दिए।
तथा चुनाव को लेकर बातचीत भी किए और कहा कि हम गोविंदपुर विधानसभा से ही चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन उपर के आदेश के कारण मैं नवादा से चुनाव लड़ें और जीत गये। इस बार एकजुटता से फीर आने वाले चुनाव में आप लोगों का साथ चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि आने वाली चुनाव में आप लोग साथ देंगे और नितीश सरकार का हाथ मजबूत कर जीत दिलाएंगे साथ ही लोगों से क्षेत्र के विकास के प्रति हर संभव साथ देने कि बात कही।
























































































































