नवादा टुडे डेस्क
गोविंदपुर प्रखंड के उप प्रमुख और माधोपुर पंचायत समिति के सदस्य पुनिया देवी का सोमवार की रात अचानक निधन हो गया। हार्ट अटैक आने से निधन की बात कही जा रही है। मौत की खबर सुनकर प्रखंड में मातम फैल गया। उप प्रमुख के निधन के बाद मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी।
लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंज बिहारी सिंह, अंचलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, प्रखंड शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार, रावत ,प्रमुख प्रतिनिधि गोरे लाल यादव, मुखिया मसूदन साव, नवलेश कुमार नवल आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।
दिवंगत उप प्रमुख के पुत्र गोपाल पासवान ने बताया कि उनकी मां पुनिया देवी सोमवार को दिन में बिल्कुल ठीक-ठाक थी लेकिन रात में अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें ईलाज के लिए गोविंदपुर सीएचसी ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही दम टूट गया। मौत की खबर सुनने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। धीरे धीरे उनके घर पर भीड़ लग गई।





















































































































