नवादा टुडे डेस्क
कौआकोल पुलिस ने थाना क्षेत्र के रानीबाजार गांव से बुधवार को फरार वारंटी मननियांतरी निवासी प्रभु मांझी के पुत्र सुधीर मांझी को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दरम्यान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध कौआकोल के तहत अपनी ही पत्नी की हत्या करने का आरोप दर्ज था एवं इस मामले में वह काफी दिनों से फरार चल रहा था।


















































































































