नवादा टुडे डेस्क
जल-जीवन-हरियाली समेत नशामुक्ति, बाल विवाह उन्मूलन एवं दहेज प्रथा को लेकर 19 जनवरी रविवार को बनाई जाने वाली मानव श्रृंखला को लेकर नवादा जिले में जागरूकता के कार्यक्रमों की झड़ी लगी हुई है। इस दौरान जिलाधिकारी कौशल कुमार लगातार विभिन्न जागरूकता के कार्यक्रमों को ऊंचाई प्रदान कर रहे हैं, तो उनके मातहत अधिकारी भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने में पीछे नहीं रह रहे हैं।
जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार चौधरी व डीपीओ जमाल मुस्तफा तथा डीपीओ मोकीमउद्दीन, जिला टीम के राजेश कुमार भारती, सुभाष कुमार सहित एनडीसी अशोक तिवारी, ओएसडी देवेंद्र सुमन, डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर अनु कुमार, मानव श्रृंखला के जिला टीम से जन जागरूकता पद यात्रा कार्यक्रम में जहाँ महती भूमिका निभाई । इसके अंतर्गत शनिवार को शहर के गंगा रानी कॉलेज से जहां पदयात्रा निकाल जागरूकता का संदेश दिया गया। यहाँ से यात्रा इंदिरा चौक होते हुए सदर स्वास्थ्य केन्द्र से प्रजातंत्र चौक से होते हुए नारद संग्रहालय से भगत सिंह चौक होते हुए सर्किट हाऊस में रैली कों सम्पन्न किया गया।
जाहिर हो श्रृंखला की तैयारियों को लेकर पिछले कई दिनों से *विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है*। इसके तहत गंगा रानी कॉलेज से जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। वहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम कौशल कुमार ने जल, जीवन एवं हरियाली का संदेश दिया। उन्होंने जल को बचाने, जलस्त्रोतों को बचाने, दहेज नहीं लेने, बाल विवाह को बढ़ावा नहीं देने के संदेश दिए। इस क्रम में उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे रविवार को बनाई जाने वाली मानव श्रृंखला का हिस्सा जरूर बनें। मौके पर दर्जनो पदाधिकारी समेत शहर के गणमान्य लोग एवं आम नागरिक तथा स्कूली बच्चे शामिल थे ।
19 जनवरी रविवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे से 12 बजे तक बनाई जाने वाली मानव श्रृंखला में लोगों की सहभागिता अधिक से अधिक हो। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार चौधरी ने बताया कि जल जीवन हरियाली , नशामुक्ति , बाल विवाह उन्मूलन व दहेज उन्मूलन के लिये महौल निर्माण में शिक्षक , जनप्रतिनिधि , छात्र छात्राओं का योगदान लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशंसनीय है। पद यात्रा में दर्जन भर घोड़े रहे आकर्षण का केंद्र । शिक्षा विभाग की टीम कई आयोजन से आमजन को प्रभावित कर जिले में बनने वाले 348 km मानव श्रृंखला को अटूट बनाने का प्रयास कर रहीं है। *नवादा शहर पता रहा स्कूली छात्र छात्राओं से* शहर के चप्पे चप्पे में विभिन्न विद्यालयों के बच्चे प्रचार प्रसार के लिये बैनर पोस्टर से नवादा को सजा रखा था ।























































































































