नागरिकता कानून को लेकर विद्यालय में वाद विवाद प्रतियोगिता

0
1250

नवादा टुडे डेस्क

वारिसलीगंज हाल ही में भारत सरकार के द्वारा नागरिकता संशोधन कानून सीए को लोकसभा व राज्यसभा से पास कर कानून का रूप दे दिया गया है। जिसे लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में डेढ़ माह से धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जा रहा है। कानून को लेकर विवेकानंद स्कूल में स्कूल में वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।

शनिवार को वारिसलीगंज स्थित सीबीएसई इंटर विद्यालय विवेकानंद में नागरिकता कानून संशोधन पर छात्र-छात्राओं के बीच वाद विवाद प्रतियोगिता कराया गया। प्रतियोगिता सुचारू रूप से संपन्न हो इसे लेकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों को 4 वर्ग रेड ग्रीन ब्लू येलो हाउस में बांटा गया था। वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजन को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रधानाध्यापक परमानंद एवं निर्देशिका शीतल शर्मा ने बच्चों से वाद विवाद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने को कहा।

कहा कि स्कूल में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। जिससे बच्चे आगे चलकर सफलता प्राप्त करते हैं। नागरिकता कानून वाद विवाद प्रतियोगिता में वर्ग 9 के रोहित कुमार को प्रथम, रेड ग्रुप से युवराज को द्वितीय, 7 क्लास के मुस्कान कुमारी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मौके पर शिक्षक सीताराम कुमार, हरे राम, राजेश, राजकुमार, धनंजय, शिवम, सुबोध, चुन्नू एवं जज के रूप में बीके विनीत सिपी पांडे, शंकर कुमार उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here