नवादा टुडे डेस्क
नरहट प्रखंड के मनरेगा भवन के समीप जल जीवन हरियाली शराबबंदी के समर्थन एवं दहेज बाल विवाह आदि कुर्तियों के विरोध में बनने वाली मानव श्रृंखला की सफलता के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दिया। अधिकारियों एवं गांव के मुखिया पंचायत समिति सरपंच एवं जन वितरण प्रणाली द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत नरेश प्रखंड मनरेगा भवन के समीप में लोगों को जागरूक करते जिला अधिकारी कौशल कुमार एवं रजौली अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने मानव श्रृंखला को सफल बनाने का संकल्प लिया प्रखंड विकास पदाधिकारी राजमिति पासवान की अगुवाई में एवं अंचल- अधिकारी महेश कुमार सिंह सेक्टर में23 किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनेगा।
अटूट मानव श्रृंखला बनाने के लिए 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता संदेश देंगे लोगों का जल संकट सहित जल जीवन हरियाली योजना के बारे में लोगों को जागरूक करने का है इस कार्यक्रम में बगैर सहयोग से सफल नहीं हो सकते हैं। शिक्षकों जनप्रतिनिधि मुखिया अपील कर सभी लोगों को अपने गांव-गांव से मुख्य मार्ग पर श्रृंखला में शामिल होने के लिए आदेश किया आंगनबाड़ी सेविका जन वितरण प्रणाली के सभी मौजूद थे। इस मौके पर अपर समाहर्ता अर्चना कुमारी, रजौली एडीएम चंद्रशेखर आजाद, राजमिति पासवान सीओ, महेश कुमार सिंह एवं प्रखंड के तमाम अधिकारियों मौजूद थे।






















































































































