नारियल पानी के साथ नाबालिग बेच रहा था शराब, पुलिस ने किया अरेस्ट

0
847

नवादा शहर के प्रजातंत्र चौक के समीप एक नाबालिग नारियल पानी के साथ शराब बेच रहा था, जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार के मुताबिक, नगर थाना के प्रजातंत्र चौक पर एक नाबालिग ठेले पर नारियल पानी बेचने की आड़ में शराब बेच रहा था। मध निषेध के स्टेट कंट्रोल रूम से जानकारी के आधार पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी में उस नाबालिग को अरेस्ट किया गया है। उसके ठेले से 200 एमएल का 16 पाउच और देसी शराब की सात बोतल बरामद की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here