नवादा टुडे डेस्क
हिसुआ चावल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली पोल में टकरा गया। इससे बिजली का पोल और बिजली विभाग की चाहरदिवारी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना हिसुआ-गया रोड में बिजली विभाग के पावर सब स्टेशन के पास की है जहां एक ट्रक पावर सब स्टेशन की चाहरदिवारी और पोल से टकरा गई। चहारदिवारी के कारण ट्रक पलटने से बच गया ।
ठोकर मारने के कारण बिजली विभाग को हजारों रूपए का नुकसान हुआ है । बिजली विभाग के कर्मियों ने इसकी सूचना पर हिसुआ पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है । जानकारी के अनुसार ट्रक जिले के वारिसलीगंज से चावल लादकर उतर प्रदेश जा रहा था।






















































































































