नवादा टुडे डेस्क
नवादा जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा के द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग का आज का मैच युवा होंडा क्रिकेट क्लब एवं वारसलीगंज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। वारसलीगंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पूरी टीम 18.2 ओवर में महज 66 रन पर आल आउट हो गई। जिसमे वारिसलीगंज क्रिकेट क्लब की ओर से प्रभात 16, रौशन 14 ही दो ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने दहाई अंक पार किये।
युवा हौंडा क्रिकेट क्लब की ओर से नसर ने 6 विकेट आर्यन ने 2 विकेट हासिल किया।जवाब में युवा हौंडा क्रिकेट क्लब के गौरव के नाबाद 20, आशुतोष के 14 और दीपक के नाबाद 13 रनों के बदौलत 9.1 ओवर में ही लक्ष्य को आसानी 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस मैच के अंपायर राजेश कुमार एवं मनीष कुमार थे। स्कोरर अभिषेक थे।इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित सिन्हा सचिव मनीष आनंद कोषाध्यक्ष यशवंत सिन्हा कोच सुरेश यादव टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक राजेश कुमार मुरारी, राकेश रंजन आदि मौजूद थे।


















































































































