नवादा टुडे डेस्क
नवादा जिला में चल रहे 102 एंबुलेंस को जिला प्रतिनिधि सत्यम कुमार के द्वारा मेडिसिन किट का निरीक्षण किया गया। सत्यम कुमार ने बताया कि जिला के अंदर 24 एंबुलेंस अस्पताल में चल रहे हैं। एंबुलेंस के अंदर मेडिसिन किट का निरीक्षण शुक्रवार को किया गया।
बताया कि जिला के नारदीगंज, सिरदला, गोविंदपुर, हिसुआ, रजौली प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद एंबुलेंस का निरीक्षण के बाद मेडिसिन किट की कमी को पूर्ति किया गया । सत्यम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एंबुलेंस के अंदर मेडिसिन किट में जो भी मेडिसिन की कमी पाई गई उसकी भरपाई की गई। अगले दिन जिला के अन्य प्रखंड का निरीक्षण किया जाएगा और मेडिसिन की जांच के बाद कमी रहने पर उसकी भी भरपाई की जाएगी।


















































































































