स्वर्ण जाति का विराट महा धरना कहा आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करो

0
4629

नवादा में समाहरणालय स्थित रैन बसेरा के समीप अखिल भारतीय सामान्य जाति संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार केा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा लगातार सरकारी सुविधाओं से भूमिहीन गरीब  मध्यम सामान्य जाति परिवारों को छात्र-छात्राओं एवं शिक्षित बेरोजगारों को अन्य सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। विरोध में  एक दिवसीय विराट महाधरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय संयोजक राजेश कुमार ने किया। धरना को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने प्रमोशन के आरक्षण पर जो आदेश दिया उसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जातिगत आरक्षण को खत्म कर सभी जाति को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने सवर्ण आयोग बनाने तथा सभी जाति के लोगों को आर्थिक आधार पर आरक्षण का कानून बनाने की मांग केंद्र सरकार से की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here