नवादा टुडे डेस्क
नवादा जल जीवन हरियाली, शराबबंदी समेत बाल विवाद निषेध एवं दहेजा प्रथा के विरूद्ध जिले में 348 किलोमीटर एरिया में बनने वाले मानव श्रृंखला को लेकर जिले के सभी प्रखंडों में तैयारियां जोरों पर है। जिले के स्कूलों में मानव श्रृंखला को लेकर उत्सवी महौल है। प्राइमरी, मिडिल, माध्यमिक हो या उच्चतर माध्यमिक हर स्कूलों में मानव श्रृंखला की सफलता के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इन स्कूलों में बच्चे प्रभातफेरी निकाल रहे हैं तथा प्रतिदिन मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास कर रहे हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार चैधरी के निर्देश पर गुरूवार को मिडिल एवं माध्यमिक स्कूलों में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेंहदी प्रतियोगिता में स्कूली की बच्चियां हाथों में मेंहदी का श्रृंगार कर मानव श्रृंखला के सफल आयोजन का संदेश दिया और जल जीवन हरियाली के महत्व को बताया। अभियान के तहत कई प्रखंडों में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।






















































































































